ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिले लालकुआं विधानसभा के वाहन स्वामी, गोला-नन्दौर नदी क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौला गेट अध्यक्षों और वाहन स्वामियों का एक प्रतिनिधिमंडल दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने गोला-नन्दौर नदी क्षेत्र में संचालित वाहनों के फिटनेस टैक्स और ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालन से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो कंटेनरों से 96.875 घनमीटर लकड़ी बरामद, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज

इस दौरान क्षेत्र में संचालित वाहनों से जुड़े फिटनेस टैक्स और ट्रैक्टर-ट्रॉली संबंधी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि गोला-नन्दौर नदी क्षेत्र में कार्यरत वाहन स्वामियों को हो रही दिक्कतों के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सियासी हलचल! कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना से लेकर हत्या की साजिश तक के आरोप

उन्होंने बताया कि कई वाहन स्वामी फिटनेस टैक्स और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण प्रशासनिक दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और इस विषय पर सकारात्मक आश्वासन दिया। वाहन स्वामियों और स्थानीय पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के इस संवेदनशील रुख के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग: तहसील परिसर में 12वें दिन भी क्रमिक धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर विभागीय समीक्षा कर सकती है ताकि क्षेत्र के वाहन संचालकों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।