लालकुआं राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ अवसर पर लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार में उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय का भूमि पूजन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के साथ जोरदार स्वागत किया।
शहीदों के नाम पर स्टेडियम निर्माण की मांग
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बिन्दुखत्ता में ‘शहीद मोहन नाथ गोस्वामी मिनी स्टेडियम’ और हल्दूचौड़ में ‘शहीद सुधीर बमेठा स्टेडियम’ के निर्माण की स्वीकृति दिलाने हेतु संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया।
खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने उपस्थित जनसमूह व उभरते खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच से सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया।
प्रमुख जन-प्रतिनिधि व गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, महापौर गजराज बिष्ट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, दायित्वधारी सुरेश भट्ट, डॉ. अनिल कपूर, दिनेश आर्या, हुकुम सिंह कुँवर, शंकर कोरंगा, हरीश पांडे, मोहन पाठक, देवेंद्र ढैला, ध्रुव रौतेला, पूर्व महापौर जोगेंद्र रौतेला, जिला मंत्री प्रकाश आर्या, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, विजय दुम्का, अरुण जोशी, मंडल महामंत्री बालम बिष्ट, नवीन जोशी, बॉबी सम्मल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और गौलापार मंडल अध्यक्ष कमलेश सम्मल प्रमुख थे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, पार्टी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


