ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

​काठगोदाम/हल्द्वानी:

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में जारी मूसलाधार बारिश के बीच मंगलवार शाम काठगोदाम में एक दुखद घटना सामने आई है। बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर (17 एकड़) निवासी 65 वर्षीय राम सिंह कोरंगा (उर्फ राय सिंह) ने उफनती गौला नदी में छलांग लगा दी। नदी के तेज बहाव में बह जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

​बुधवार सुबह लगभग 5:00 बजे उनका शव बरामद किया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है, जहाँ प्रक्रिया जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सेना में कार्यरत उनका एक पुत्र मौके पर पहुँच गया था, जबकि दूसरा पुत्र दिल्ली पहुँच चुका है।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

​घटना से ठीक पहले सामने आया वीडियो

घटना से ठीक पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। मंगलवार शाम राम सिंह काठगोदाम में गौला नदी के पुल पर तेज बारिश के बीच खड़े थे। इसी दौरान वहाँ से गुजर रहे एक राहगीर ने उनका वीडियो बनाते हुए पूछा, “चाचा, बारिश में क्यों भीग रहे हो?” इसके कुछ ही क्षणों बाद बुजुर्ग ने उफनती गौला नदी में छलांग लगा दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।