ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
अपने शुभकामना संदेश में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रमुख पर्व है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक होने के साथ ही प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ जरूरतमंदों की सहायता करने और समाज में खुशियां बांटने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं 56 विधानसभा: राजनीतिक विरासत और युवा नेतृत्व के दो चेहरे, दीपेंद्र कोश्यारी व नंदन दुर्गापाल ने दी दीपावली की बधाई

कोश्यारी ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे तथा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड में विकास और खुशहाली का दीप सदैव प्रज्वलित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं 56 विधानसभा: राजनीतिक विरासत और युवा नेतृत्व के दो चेहरे, दीपेंद्र कोश्यारी व नंदन दुर्गापाल ने दी दीपावली की बधाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।