ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे दीपेंद्र सिंह कोश्यारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल के पुत्र हेमवती नंदन दुर्गापाल ने दीपावली पर्व क्षेत्रवासियों से साझा किया आत्मीयता और सौहार्द का संदेश

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा की राजनीति में अपनी अलग पहचान और प्रभाव रखने वाले भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी तथा कांग्रेस के युवा नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने दीपावली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

लालकुआं की राजनीतिक पृष्ठभूमि में दोनों युवा नेताओं की अपनी अलग पहचान है। भाजपा नेता दीपेंद्र सिंह कोश्यारी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं। भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व का निर्वहन कर रहे दीपेंद्र कोश्यारी अपनी राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक भूमिका के चलते पार्टी के उभरते युवा नेताओं में शामिल हैं। वहीं कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल के पुत्र हैं। हरिश्चंद्र दुर्गापाल ने अपने राजनीतिक एवं मंत्रीत्व काल में लालकुआं क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य कराए और क्षेत्र में विकास की एक मजबूत विरासत स्थापित की। उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्य आज भी क्षेत्र की राजनीति में उल्लेखनीय माने जाते हैं। पिता की इसी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए हेमवती नंदन दुर्गापाल कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी दावेदारी भी राजनीतिक चर्चाओं में बनी हुई है।

अपने-अपने शुभकामना संदेशों में दोनों नेताओं ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महान पर्व है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दीपों का यह उत्सव समाज में प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने, जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने और समाज में सकारात्मकता का संचार करने का भी संदेश देते हैं।

दोनों नेताओं ने मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश से प्रार्थना की कि क्षेत्र के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे। लालकुआं विधानसभा निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित करे तथा समूचे उत्तराखंड में खुशहाली, सौहार्द और उन्नति का वातावरण कायम रहे।

अंत में दोनों नेताओं ने समस्त क्षेत्रवासियों से दीपावली का पर्व पारंपरिक उल्लास, उमंग और आपसी प्रेम के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।