ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

मोटाहल्दू में करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत

लालकुआं: बरेली रोड के मोटाहल्दू में करंट लगने से एक और नर हाथी की मौत हो गई है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
सोमवार की रात को तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के जंगल से हाथियों के झुंड से दो हाथी बरेली रोड के मोटाहल्दु कि ग्रामसभा

 

पदमपुर देवलिया में पहुंचे। जिनमें से एक हाथी की गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा हाथी जंगल को चला गया। मंगलवार की प्रातः ग्राम प्रधान रमेश जोशी द्वारा मामले की सूचना विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद एसडीओ शशि देव व वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्या के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है।
बता दे कि है गत 18 दिसंबर को तराई पूर्वी वन प्रभाग के टांडा रेंज के जंगल में रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी का बच्चा घायल हो गया था, जिसका एक सप्ताह तक उसका उपचार किया गया, परंतु उसकी जान नहीं बच सकी। अब करंट लगने से दूसरे हाथी की मौत से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad