खबर शेयर करें -

लालकुआं (नैनीताल)।

रंगों के महापर्व होली के अवसर पर क्षेत्र के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास पर उल्लास और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिला। अपने विकास कार्यों के लिए जनता के दिलों में विशेष स्थान रखने वाले पूर्व मंत्री ने आज अपने समर्थकों और क्षेत्र से आए होल्यारों के साथ जमकर होली खेली।

यह भी पढ़ें -  📰 “फर्जी तलाक, दूसरी शादी और धोखे का जाल…” यहां SDO वन अधिकारी गिरफ्तार

विकास पुरुष के द्वार पर उमड़ा जनसैलाब

​लालकुआं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर माने जाने वाले पूर्व मंत्री दुर्गापाल के प्रति जनता का स्नेह आज भी बरकरार है। होली के शुभ अवसर पर उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान पारंपरिक कुमाऊंनी होली के गीतों पर पूर्व मंत्री खुद को रोक नहीं पाए और होल्यारों के साथ ताल से ताल मिलाकर झूमते नजर आए।

यह भी पढ़ें -  📰 “वर्दी का खेल, भरोसे का जाल…” देहरादून में ‘फर्जी अफसर’ निकला ठग, लाखों की ठगी का खुलासा

समर्थकों पर बरसा स्नेह

​राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी होने के साथ-साथ श्री दुर्गापाल अपने मृदुभाषी स्वभाव और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता के लिए जाने जाते हैं। आज के कार्यक्रम में उन्होंने हर आगंतुक का गर्मजोशी से स्वागत किया और गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। समर्थकों का कहना है कि पूर्व मंत्री का अपने क्षेत्र के लोगों से यह सीधा जुड़ाव ही उन्हें अन्य नेताओं से अलग खड़ा करता है।

यह भी पढ़ें -  📰 “नैनीताल से हल्द्वानी की ओर…” उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सुप्रीम फैसला, 6 हफ्तों में जमीन सौंपने का आदेश

क्षेत्र की खुशहाली की कामना

​होली के रंग में रंगे पूर्व मंत्री ने इस मौके पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि होली का यह पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलकर मनाना चाहिए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad