ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रेल विभाग द्वारा लालकुआं रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के समीप स्थित धर्म कांटे व उससे लगे हुए दो व्यावसायिक भवनों से अतिक्रमण हटाने की आज  19 सितंबर मंगलवार को कार्रवाई करने का जिला प्रशासन के सहयोग से निर्णय लिया है, वहीं व्यापार मंडल एवं नगर के व्यापारियों ने उक्त कार्रवाई का खुलकर प्रबल विरोध करने का निर्णय लिया है।

रेल प्रशासन ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बिंद्रा धर्म कांटे व दो अन्य व्यवसायिक भवनों से 7:45 फिट अतिक्रमण ध्वस्त करने का न्यायालय से आदेश प्राप्त किया है, इसके खिलाफ उक्त व्यवसाईयों ने जिला जज नैनीताल के न्यायालय में वाद दायर किया है, जिसमें आज  19 सितंबर की तिथि नियत है, वही आनन-फानन में रेल विभाग द्वारा आज  19 सितंबर की प्रातः उक्त अतिक्रमण को ध्वस्त करने का निर्णय लेते हुए जिला प्रशासन से मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाते हुए

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: फरवरी से तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ेगा दूध खरीद मूल्य, 295.52 करोड़ का बजट मंजूर

कल उक्त स्थल पर आकर भवन स्वामियों एवं उक्त भवनों में रहने वाले किराएदारों को इसकी मौखिक सूचना दे दी, उधर मामले में न्यायालय की शरण में गई उर्मिला मिश्रा का कहना है कि रेलवे द्वारा गलत तरीके से उनके व्यावसायिक भवन को ध्वस्त करने का फरमान जारी किया गया है, जबकि जिस भूमि में वह बसे हुए हैं वह विशुद्ध रूप से राज्य सरकार की भूमि है, परंतु रेलवे मनगढ़ंत तरीके से बार-बार उक्त भूमि को अपना बता रही है, भवन स्वामी उर्मिला मिश्रा का कहना है कि रेलवे ने उनके भवन में 7:45 फिट भूमि अपनी बताते हुए उक्त भूमि खाली करने का फरमान जारी किया है, जबकि कल 19 सितंबर को ही इस मामले में न्यायालय में सुनवाई होनी है, रेलवे इससे पूर्व ही उक्त भवन को तोड़ने का षड्यंत्र रच रही है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं से तीन छात्राएं लापता, पुलिस तलाश में जुटी

इधर रेलवे के आईओडब्लू रोशन लाल जायसवाल ने बताया कि आज  प्रातः 9 बजे रेल विभाग जिला प्रशासन के सहयोग से लालकुआं में अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई करेगी, इधर व्यापारी नेता भुवन पांडे के अनुसार रेलवे द्वारा पूर्व में ही अपनी भूमि खाली कराकर चाहर दिवारी बना ली थी, परंतु वर्तमान में प्रदेश भर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान की आड़ में रेलवे 100 वर्षों से अधिक समय से उक्त भूमि में काबिज व्यापारियों को उजाड़ने का षड्यंत्र रच रही है, जिसका क्षेत्र के तमाम व्यापारी भारी विरोध करेंगे।
वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि रेल विभाग अनैतिक रूप से किसी भी व्यापारी की एक ईंट तक नहीं उखाड़ पाएगी, व्यापार मंडल उक्त अभियान का विरोध करेगा। कुल मिलाकर रेलवे द्वारा कल प्रातः शुरू किये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के खुलकर विरोध करने की स्थानीय व्यापारियों ने गुपचुप तरीके से जबरदस्त तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:दुग्ध उत्पादकों के हितों पर मंथन, प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad