ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत लालकुआं पुलिस की कार्रवाई, 109 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत जनपद में युवाओं को नशा मुक्त बनाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में, थाना लालकुआं प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 02 सितंबर 2025 को गश्त के दौरान आईटीबीपी के सामने झाड़ियों के पास से एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप मिरधा उर्फ एंथोनी पुत्र प्रफुल्ल मिरधा निवासी विकास राजीव नगर, बंगाली कॉलोनी, लालकुआं के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 109 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम) बरामद की। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

गिरफ्तारी टीम

  1. कांस्टेबल तरुण मेहता

  2. कांस्टेबल आनंद पुरी

  3. कांस्टेबल संदीप राय

पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।