ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं, बिन्दुखत्ता 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत लाल कुआं पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस टीम ने एक नशे के सौदागर को 1 किलो 390 ग्राम चरस के साथ गांधी नगर बिंदुखत्ता से गिरफ्तार किया है।जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 3 हजार रुपए आंकी जा रही है। उक्त कार्रवाई करने पर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को ₹5000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​ थान सिंह बने नैनीताल दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर, मुकेश बोरा ने दिलाई पद की शपथ

23 फरवरी 2023, आज का राशिफल: विनायक चतुर्थी के दिन आज तुला वाले रहें संभलकर, जानें सभी राशियों का हाल

पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम करने हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान गांधी नगर स्थित परचून की दुकान से अभियुक्त राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू बोरा पुत्र धन सिंह बोरा निवासी गांधीनगर प्रथम बिंदुखत्ता उम्र 40 वर्ष जनपद नैनीताल के कब्जे से 1 किलो 390 ग्राम चरस जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 3 हजार रुपए आंकी जा रही है उसे गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के विरुद्ध लालकुआं कोतवाली में 48 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है जिसके विरुद्ध पहले भी आबकारी एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा चुकी है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी, कोतवाल डी आर वर्मा, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कॉन्स्टेबल आनंदपुरी, चंद्रशेखर, दयाल नाथ, कमल बिष्ट, महिला कांस्टेबल जया राणा एवं प्रियंका शाही मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad