खबर शेयर करें -

निकटवर्ती क्षेत्र गोरापड़ाव के पास नहर में अज्ञात नवजात की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर 24 घंटे के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा है,

निकटवर्ती क्षेत्र गोरापड़ाव के पास नहर में अज्ञात नवजात की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, सूचना के बाद मौके पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर 24 घंटे के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि ने मंडी पुलिस को सूचना दी कि गोरापड़ाव हेड़ागज्जर नहर में एक अज्ञात नवजात की लाश पड़ी हुई है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो लाश नवजात बच्ची की थी,

यह भी पढ़ें -  🚦 ट्रैफिक नियमों पर सख्ती: 105 वाहनों के चालान, 6 सीज परिवहन विभाग का विशेष अभियान, ओवरलोडिंग और हेलमेट न पहनने वालों पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

लोगों का कहना है कि

संभवतः बच्ची पैदा होने पर कलयुगी मां ने बच्ची को नहर में फेंक दिया होगा, पानी में दम घुटने से बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, इसके अलावा चर्चाएं यह भी है कि बिन ब्याही मां ने बच्ची को जन्म दिया होगा जिसके बाद उसको मरने के लिए नहर में फेंक दिया होगा. मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -  🎮 ऑनलाइन गेमिंग का जाल: बेटे की लत से उजड़ा घर, मां पहुंची जनता दरबार, जमा पूंजी खत्म होने पर मां ने लगाई मदद की गुहार, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संभवत नवजात पानी मे बहकर आई होगी. आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने जा रहे हैं. जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. नवजात की लाश मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।