ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं (विशेष संवाददाता): लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड़ मुख्य चौराहे पर एक दुखद और भीषण सड़क हादसा सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौराहे पर सड़क पार कर रहे एक स्कूटी सवार युवक को बेकाबू डंपर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

​हिम्मतपुर का निवासी था मृतक

हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हिम्मतपुर निवासी कमल पांडे (पुत्र पूरन पांडे) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को लेकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

​स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और तेज रफ्तार वाहनों के कारण स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों और राहगीरों ने यातायात व्यवस्था में सुधार और मुख्य चौराहों पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।