breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल। बिंदुखत्ता क्षेत्र के राजीव नगर प्रथम में उस समय हड़कंप मच गया जब सोमवार शाम दो नशेड़ी एक घर में घुसकर वहां मौजूद एक महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। स्थानीय युवाओं ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों दबोचते हुए तत्काल 112 सेवा पर कॉल की, जिसके बाद लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम के समय मोहल्ले के युवकों को घर के भीतर संदिग्ध गतिविधि का संदेह हुआ। अंदर घुसकर जांच की तो दोनों युवक एक महिला के साथ मिले। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए कार्रवाई कर दोनों को बंधक बनाया और पुलिस को सूचना दी।देर रात तक पूरे क्षेत्र में इस घटना की चर्चा बनी रही।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने व गौला तटबंध निर्माण की मांग: अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पकड़े गए युवक लंबे समय से नशे की लत में हैं और क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के लिए कुख्यात हैं। लोगों का कहना है कि हिरासत से छूटने के बाद वे धमकियां भी दे रहे हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।