ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

​हल्द्वानी/लालकुआं:

हल्दूचौड़ और बरेली रोड क्षेत्र की सुलगती जनसमस्याओं को लेकर आज पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के परियोजना निदेशक अंशुल जिंदल से मिला।

​प्रतिनिधिमंडल ने परियोजना निदेशक को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय राजमार्ग-109 (NH-109) पर आम जनता की सुविधा और सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने की मांग की। ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गई कि हाइवे पर राहगीरों की सुविधा के अनुसार आवश्यक स्थानों पर नए कट खोले जाएं, जबकि दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे अवैज्ञानिक कटों को तुरंत बंद किया जाए। इसके साथ ही, स्थानीय लोगों को धूल और जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाने की मांग भी पुरजोर तरीके से उठाई गई।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

​पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल ने आगामी गन्ना पेराई सत्र का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सीजन शुरू होने से पहले गन्ना किसानों की राह में आने वाली सभी समस्याओं का स्थाई समाधान किया जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में कोई असुविधा न हो। परियोजना निदेशक अंशुल जिंदल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कदमों का आश्वासन दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।