ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

आगरा में ट्यूशन न पढ़ने पर छात्रा का मानसिक उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. छात्रा का आरोप है कि क्लास टीचर अलग-अलग तरह से ट्यूशन लेने का दबाव बना रहा था. प्रिंसिपल से शिकायत करने पर सबूत मांगे गए. फिलहाल, पुलिस छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्यूशन नहीं पढ़ने पर छात्रा का मानसिक उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. क्लास टीचर पर आरोप है कि उसने छात्रा पर अलग से ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाया. इसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई. फिलहाल, पीड़ित छात्रा के पिता ने थाने में क्लास टीचर की शिकायत की है.

मामला सिकंदरा थाने का है. यहां के दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने 32 साल के क्लास-टीचर पर गंभीर आरोप लगाया है. छात्रा का कहना है कि एलेवेंथ क्लास की शुरुआत में उसने अपने सब्जेक्ट चेंज कराया था. नई क्लास में जाने के बाद क्लास टीचर ने उस पर अलग-अलग तरह से ट्यूशन लेने का दबाव बनाना शुरू कर दिया.

तबीयत खराब होने पर भी परिवार से नहीं करने दी बात

मगर, छात्रा क्लास टीचर के पास ट्यूशन पढ़ने नहीं गई. 14 जनवरी को प्रैक्टिकल के दिन टीचर ने उसे परेशान किया. इस दौरान तबीयत खराब होने पर उसे परिवार से बात नहीं करने दी गई. काफी देर बाद पिता स्कूल पहुंचे, तो उन्हें पूरी बात बताई. छात्रा के पिता ने बताया कि उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल से शिकायत की, तो उनकी बेटी से सबूत मांगे गए.

ड्राइवर ने फोन पर की बात, क्लास-टीचर का ऑडियो हुआ रिकॉर्ड

इसके बाद उनके ड्राइवर ने क्लास-टीचर से फोन पर बात की. ट्यूशन को लेकर की गई सारी बातचीत रिकॉर्ड कर ली गई. इसके बाद टीचर और ड्राइवर के बीच ट्यूशन को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. टीचर को भी वायरल ऑडियो के बारे में जानकारी मिल गई. इसके बाद टीचर अपनी पत्नी के साथ उनके घर पर आया.

पुलिस कार्रवाई करने दे रहा भरोसा

उसके बाद टीचर ने परिवार के लोगों से अभद्रता की और गाली-गलौज की. छात्रा के पिता ने बताया कि उन्होंने सिकंदरा पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है. अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. फिलहाल, पुलिस अधिकारी का कहना है कि छात्रा के पिता से तहरीर मिली है. मामले की जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad