ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने अयोध्या जाने वाली आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर जनसभा में उन्होंने कहा कि आज पुन: उत्तराखंडवासियों के लिए सौभाग्य की बात है की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के अथक प्रयासों एवम संकल्पों के परिणामस्वरूप आज हम सभी को यह दिन देखने को मिल रहा है, कि 500 वर्षों का संघर्ष सफल हुआ है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

भारत के आराध्य भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक उनके दर्शन करना चाहता है। इस शुभ अवसर पर देवभूमि वासियों को आस्था ट्रेन की यह सौगात निश्चित ही प्रशंसनीय है। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी एवम युवा मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने देवभूमि के श्रद्धालुओं की आस्था को नवप्राण प्रदान किये हैं। देवभूमि से अयोध्या धाम तक जाने वाली यह ट्रेन भगवान राम और देवभूमि के अन्तर्सम्बन्धों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। राम जन-जन के प्राणाधार हैं। उनकी कृपा से ही भारत नव उत्कर्ष को प्राप्त कर रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

 

भगवान राम हमें आदर्शवाद की प्रेरणा देते हैं। जीवन में आदर्शवाद, संस्कार एवं सरोकारों का समन्वय स्थापित कर किस तरह से जिया जा सकता है , यह सब हमें प्रभु श्री राम का चरित्र बतलाता है। यही समय है और सही समय है, जब भगवान राम के जीवन चरित्र को हम अपने व्यक्तित्व में आत्मसात करें। और एक श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें ।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

 

कार्यक्रम में टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी, कृष्णा गिरी महाराज, महानगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, रविन्द्र कटारिया, उत्तराखंड प्रदेश से स्पेशल आस्था ट्रेन, के व्यवस्था प्रमुख , पूर्व महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad