खबर शेयर करें -

तल्लीताल डांठ पर महिला पर्यटक ने जमकर हंगामा किया। बीच सड़क में महिला पर्यटक टैक्सी चालक से अभद्रता करने लगी। बीच बचाव करने के लिए जब पुलिस पहुंची तो महिला पर्यटक पुलिस से भी भिड़ गई। इस बीच ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने थाने से महिला पुलिस बुलाई तो पर्यटक दंपती फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक लखनऊ निवासी दंपती घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे।

तल्लीताल डांठ पर महिला पर्यटक ने जमकर हंगामा किया। बीच सड़क में महिला पर्यटक टैक्सी चालक से अभद्रता करने लगी। बीच बचाव करने के लिए जब पुलिस पहुंची तो महिला पर्यटक पुलिस से भी भिड़ गई। इस बीच ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने थाने से महिला पुलिस बुलाई तो पर्यटक दंपती फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’: बाजार जाने से पहले जान लें, किन दुकानों पर नहीं हो सकता डिजिटल भुगतान

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ निवासी दंपती घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे। रविवार सुबह दंपती ने तल्लीताल से टैक्सी बुक कराई और शहर घूमने के लिए निकल पड़े। टैक्सी चालक मालरोड पर पहुंचा ही था कि दंपती आपस में झगड़ने लगे।

बीच सड़क पर करने लगे झगड़ा

पहले तो चालक ने इसे पति-पत्नी के बीच की सामान्य नोकझोंक समझा, मगर अंडा मार्केट क्षेत्र में पहुंचने पर पति-पत्नी वाहन से बाहर उतर बीच सड़क पर झगड़ने लगे। यह देख वाहन चालक पर्यटकों के बुकिंग के रुपये वापस कर वहां से लौट आया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

कुछ समय बाद पर्यटक दंपती तल्लीताल पहुंचा और पुलिस चौकी में शिकायत कर संबंधित टैक्सी चालक को बुलाया गया। जब चालक ने आपबीती सुनाई तो महिला पर्यटक बीच सड़क टैक्सी चालक से अभद्रता करने लगी।

यह भी पढ़ें -  ​अमझड़ साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक संपन्न: 4.45 करोड़ का कारोबार, 12 लाख का मुनाफा; किसानों को 15% लाभांश

यह देख ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया मगर महिला उनसे भी भिड़ने लगे। पुलिसकर्मियों ने थाने से महिला पुलिस बुलाई तो पर्यटक दंपती फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad