खबर शेयर करें -

लालकुआँ। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जन्मोत्सव नेत्रहीन बच्चों के बीच स्नेह, संवेदना और खुशी के साथ मनाया गया।

इस खास मौके पर संघ के अधिकारी राष्ट्रीय एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैव स्कूल) पहुँचे, जहाँ 150 दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मंत्री बहुगुणा का जन्मदिन मनाया गया।

कार्यक्रम में संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन व विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, और पी एंड आई अधिकारी सुभाष बाबू बच्चों को मिष्ठान वितरित कर जन्मोत्सव की खुशियाँ साझा कीं।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में आज भी जारी रहेगा बारिश का कहर : ऑरेंज अलर्ट, 111 सड़कें बंद पहाड़ से मैदान तक मूसलाधार बारिश, नदियां खतरे के निशान के करीब

बच्चों ने भी गीत और शुभकामनाओं के माध्यम से मंत्री के प्रति अपना स्नेह प्रकट किया।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा, “दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा न केवल एक ऊर्जावान और जनसेवी व्यक्ति हैं, बल्कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत हैं।

यह भी पढ़ें -  🗳️ उत्तराखंड चुनाव 2026: तीसरी ताकत की एंट्री, सियासत में नई हलचल LJP (रामविलास) ने 35 सीटों पर ठोकी दावेदारी, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

उनके मार्गदर्शन में दुग्ध संघ सेवा, समर्पण और संवेदना की भावना के साथ सतत प्रगति कर रहा है।” उन्होंने मंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत के साथ भी मंत्री का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

यह भी पढ़ें -  🚑 दून अस्पताल में लापरवाही के बीच जूनियर डॉक्टर बने ‘लाइफ सेवर्स’ सीनियर डॉक्टर नहीं पहुंचे, इमरजेंसी में ही टीम ने किया ऑपरेशन—गंभीर मरीज ICU में

मुकेश बोरा ने बताया कि दुग्ध संघ भविष्य में भी नैव स्कूल के बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए हर संभव सहयोग जारी रखेगा।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, जिला पंचायत प्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट, अवशीतन केंद्र प्रभारी शांति कोरंगा, मीना रौतेला, लक्ष्मी पंत, कमल बेलवाल, राहुल, चन्दन किरौला समेत अनेक बच्चे और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad