खबर शेयर करें -

लालकुआं। ‘सशक्त किसान, समृद्ध गांव’ के संकल्प के साथ क्षेत्र में विश्व दुग्ध दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में पर्वतीय क्षेत्र की कुमियाखाल दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​इस खास मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पादन के लिए ‘स्वस्थ दुग्ध उत्पादन किट’ के साथ-साथ बोनस की राशि भी वितरित की गई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड :लापता हुई नैनीताल की महिला ट्रैकर, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड से खोज जारी

​701वीं ‘भांकर महिला दुग्ध समिति’ का हुआ उद्घाटन

​विश्व दुग्ध दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने फीता काटकर पर्वतीय क्षेत्र की 701वीं ‘भांकर दुग्ध उत्पादक सहकारी महिला समिति’ का विधिवत उद्घाटन किया।

​इस नई महिला समिति के गठन पर ग्राम प्रधान नवीन चंद्र आर्या, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट, नवनियुक्त समिति अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी तथा सचिव कुमारी खुशबू सहित पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है।

​”दुग्ध सहकारिता आंदोलन हमारे ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ बन चुका है। यह नई महिला समिति स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को संगठित कर उनकी आय दोगुनी करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।”

मुकेश बोरा, अध्यक्ष – नैनीताल दुग्ध संघ

 

यह भी पढ़ें -  ​सनकी आशिक की हैवानियत: शादी से इनकार पर डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटक कर मारा

​विकसित भारत के लिए मजबूत सहकारिता जरूरी

​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि मजबूत सहकारिता ही विकसित भारत की असली आधारशिला है। इस दौरान कुमियाखाल दुग्ध समिति की अध्यक्ष श्रीमती भुवनी देवी एवं सचिव ईश्वरी दत्त पड़लिया ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत व अभिनंदन किया।

​कार्यक्रम में मौजूद रहे ये गणमान्य लोग

​समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता खीमा शर्मा, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश चंद्र पड़लिया, जिला पंचायत प्रतिनिधि कमलेश भट्ट, पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश आर्या तथा संचालक प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पडियार सहित कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  Lalkuwan:​आर-पार की जंग: राजस्व ग्राम न बनने पर बिंदुखत्ता से चुनाव लड़ेगा वन अधिकार संगठन

अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति:

प्रशासनिक अमले से सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी हरीश आर्या, यातायात प्रभारी पूरन मिश्रा, सहायक प्रबंधक मीना रौतेला, मार्ग प्रभारी नीमा शाह व रेखा आर्या, सुपरवाइजर तारादत्त बुधलाकोटी और क्षेत्र परिवेक्षक संतोष कुमार सहित दुग्ध संघ के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad