खबर शेयर करें -

Intensive police checks undertaken in Mussoorie | Garhwal Post

हल्द्वानी। छात्र संघ चुनाव के दौरान प्रचार की आड़ में हुड़दंग, अराजकता और यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी में रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक ऑपरेशन प्रहार के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने 20 वाहनों को सीज किया, जबकि नशे में वाहन चलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में कथित तौर पर हुड़दंग और अराजकता करने वाले पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

छात्र संघ चुनाव के बीच पुलिस का सख्त अभियान

पुलिस के मुताबिक, छात्र संघ चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की ओर से प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों और दीवारों पर पोस्टर व होर्डिंग लगाने, वाहनों से जिग-जैग तरीके से वाहन चलाने, आम लोगों से अभद्रता एवं मारपीट करने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित करने जैसी शिकायतें सामने आई थीं।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, WhatsApp मैसेज और कॉल से हड़कंप; मुकदमा दर्ज

इसके अलावा चुनाव प्रचार के दौरान लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के उल्लंघन की शिकायतें भी पुलिस को मिली थीं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने रातभर चेकिंग अभियान चलाया।

दो मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में दो मुकदमे दर्ज किए गए। पहला मुकदमा मुकेश पांडे और 18 अन्य के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  आकस्मिक निधन से शोक में डूबा सूचना विभाग, जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी पंचतत्व में विलीन

दूसरा मुकदमा अमन चंद्र और सात अन्य के खिलाफ उत्तराखंड सार्वजनिक संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 2003 की धाराओं के तहत दर्ज किया गया।

नशे में वाहन चलाने वाले चार गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में लवराज, दीपक पांडे, हिमांशु कुमार और आशीष पांडे को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20 वाहनों को सीज किया गया।

हुड़दंग करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूमकर हुड़दंग और अराजकता करने के आरोप में हरीश कुमार, सचिन सिंह, पंकज डोबाल, प्रियांशु कुमार और चंद्र प्रकाश को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -  अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल जारी, 5 से 23 अक्टूबर तक रुड़की में होगी भर्ती; देखें जिलेवार तारीख

चुनाव प्रचार में अराजकता बर्दाश्त नहीं

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्र संघ चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने, सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने, यातायात व्यवस्था प्रभावित करने या आम लोगों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने कहा है कि चुनाव प्रचार की आड़ में कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन प्रहार के तहत कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad