ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

राजभवन से इस्तीफा सौंप कर वापस आने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है महागठबंधन की सरकार समाप्त हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार चलाने में दिक्कत आ रही थी, परेशानी हो रही थी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग: तहसील परिसर में 12वें दिन भी क्रमिक धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग और इधर उधर से भी सुनने को मिल रहा था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर भी कहा कि एक नया गठबंधन बड़ी मेहनत कर बनाई गई थी लेकिन उसमें कोई काम नही हो रहा था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो कंटेनरों से 96.875 घनमीटर लकड़ी बरामद, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज

आगे सरकार बनाने को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश कुमार ने सीधे कोई जवाब नही दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि लोग आएंगे तो पता चलेगा ही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad