ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

खबर

हरिद्वार जिले में अपहरण, हत्या और फिरौती की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। होटल संचालक नसीर के बेटे अनवर का अपहरण कर हत्या कर दी गई और परिजनों से ₹25 लाख की फिरौती माँगी गई। मामला सामने आने के बाद एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

जानकारी के अनुसार, आरोपी अमजद अनवर के परिजनों के यहां किराए पर रहते हुए टेलर का काम करता था और क्राइम पेट्रोल जैसे शोज़ देखने का शौकीन था। रुपयों के लालच में अमजद ने अपने मित्र फरमान के साथ मिलकर इस वारदात की योजना बनाई।

योजना के तहत अनवर को दुकान पर बुलाया गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर बाइक और ई-रिक्शे की मदद से ठिकाने लगाने के लिए ले जाया गया और अंततः सुमन नगर के पास नहर में फेंक दिया गया। इसके बावजूद आरोपियों ने मृतक के मोबाइल से उसके जीजा को फोन कर फिल्मी अंदाज़ में 25 लाख की फिरौती की माँग की और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

पुलिस ने डिजिटल और मैनुअल जांच के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई। दोनों आरोपी अमजद और फरमान को हिरासत में ले लिया गया है और अब वे जेल की सलाखों के पीछे भेजे जा रहे हैं। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।