ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर बाजार में चोर ने मोबाइल की एक दुकान में धावा बोल दिया और लाखों रुपए का माल पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. वहीं, व्यापार मंडल के लोगों ने पुलिस ने चोरी का खुलासा करने की मांग उठाई है.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर के मलिक कॉलोनी निवासी गौरव मुंजाल की काशीपुर बाईपास रोड अग्रसेन चौक के पास मोबाइल मंत्रा नाम से दुकान है. रोजाना की तरह गुरुवार रात साढ़े 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए. सुबह जब मोबाइल पर काम करने वाले कर्मचारी पहुंचे. अंदर सामान बिखरा देख कर्मियों के होश उड़ गए. उसके बाद कर्मचारियों ने आनन-फानन में गौरव मुंजाल को सूचना दी. सूचना मिलते ही गौरव दुकान पर पहुंचे और चोरी की सूचना पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

इस तरह से बोला धावा: वहीं, चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान मालिक से जानकारी ली. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो एक चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है. चोर बगल वाली छत के रास्ते से दुकान की छत पहुंचे. चोर ने दुकान के अंदर जाने के लिए सीढ़ियों के बगल से ईंटें निकाली और मोबाइल पर हाथ साफ कर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

रुद्रपुर सीओ सिटी निहारिका तोमर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पूरे मामले में पुलिसकर्मियों को घटना के खुलासे के निर्देश दिए. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अब चोर की तलाश कर रही है. वहीं, तमाम व्यापारियों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad