ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रविवार को मुनिकीरेती गंगा में व्हाइट वाटर राफ्टिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें मेडिसिन कंपनी में मार्केटिंग का काम करने वाली एक 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

ब्लैकमेल करना युवक को पड़ा भारी हल्द्वानी में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा में व्हाइट वाटर राफ्टिंग के दौरान एक राफ्ट गोल्फ कोर्स रैपिड में पलट गई, जिस कारण राफ्ट में सवार एक महिला बेहोश हो गई है। वहीं महिला को तत्काल 108 के माध्यम से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

थाना मुनिकीरेती प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि महिला एक मेडिसिन कंपनी में मार्केटिंग का काम काम करती थी, इस राफ्ट में 8 लोग सवार थे। इनमें से राफ्टिंग करने वाले 5 सदस्य शनिवार को मोहन चट्टी कैंप में रूके थे और आज रविवार सुबह उन्होंने ऑल मोस्ट राफ्टिंग कंपनी से राफ्टिंग बुक की थी।राफ्ट संचालक का नाम सुमित भंडारी बताया जा रहा है। जबकि मृत महिला का भाई भी राफ्टिंग करते समय राफ्ट में मौजूद था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक महिला का नाम रूपा कुमारी पुत्री दिनेश्वर सिंह (उम्र 28 वर्ष) है, जोकि 60/B लक्ष्मी नगर अंबाला, हरियाणा की रहने वाली थी। जबकि महिला के भाई का नाम आदित्य सिंह है, जो साथ में राफ्टिंग कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का नाम हाथ पर लिखकर, रुद्रपुर में महिला ने छत से कूदकर दी जान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad