खबर शेयर करें -

डॉक्टरों के खिलाफ एक परिवार ने पुलिस तहरीर दी है. जिसमें उन्होंने इलाज में देरी के चलते मासूम की मौत का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने सीएमओ को पत्र लिखने की बात कही है.

पीपीपी यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर संचालित राजकीय संयुक्त अस्पताल रामनगर में एक बच्चे के मौत का मामला सामने आया है. जहां परिजनों ने अस्पताल प्रशासन ​पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. साथ ही अस्पताल प्रशासन के ​खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के बाद सीएमओ को पत्र लिखा जाएगा.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, पांच जिलों में रेड अलर्ट; सात जिलों में स्कूल बंद

रामनगर के खताड़ी निवासी मोहम्मद रिजवान पुत्र लड्डन ने बताया कि उसके 18 माह के बेटे अब्दुल कादिर की तबीयत खराब हो गई थी. उसे शुक्रवार रात से उल्टी दस्त हो रहे थे. ऐसे में उन्होंने शनिवार की सुबह 10.30 बजे उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने कभी उन्हें आधार कार्ड लाने तो कभी आयुष्मान कार्ड लगाने के लिए इधर उधर दौड़ाया. दोपहर सवा एक बजे उनके बेटे को अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन डेढ़ बजे मासूम की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी

परिजन का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने इलाज में लापरवाही बरती है. यदि समय रहते उनके बेटे को इलाज मिल जाता तो उसकी मौत नहीं होती. बताया जा रहा है कि मासूम सभासद अजमल का भतीजा था. वहीं, देश शाम सभासद गुलाम सादिक समेत परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर अस्पताल प्रशासन के ​खिलाफ तहरीर दी. दूसरी ओर सीएमएस डॉक्टर चंद्रा पंत ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है. ​मामला गंभीर है, इसकी जांच कर दोषियों के ​खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, रेड अलर्ट के बीच जिला प्रशासन का बड़ा आदेश

रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि इलाज के अभाव में बच्चे की मौत हुई है. मामले में सीएमओ को पत्र लिखा जाएगा. उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस की ओर से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. -अरुण कुमार सैनी, कोतवाल रामनगर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad