ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। जिले के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वडयूडा गांव में मंगलवार तड़के एक रिहायशी मकान ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुखद घटना में मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की अकाल मृत्यु हो गई।

​प्राप्त विवरण के अनुसार, मंगलवार सुबह डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम (DCR) एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सोमेश्वर के वडयूडा गांव में मकान गिरने तथा लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य हेतु घटनास्थल की ओर रवाना हुईं। हालांकि, दुर्घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर पूर्व ही मुख्य मोटर मार्ग पर मलबा आने के कारण रास्ता बाधित हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेस्क्यू टीमों ने बिना समय गंवाए पैदल ही भारी उपकरण लादकर घटनास्थल तक का सफर तय किया।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

​घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF की टीम ने स्थानीय निवासियों, फायर सर्विस और जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मलबे में सघन सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद मलबे के नीचे दबे तीन लोगों को बाहर निकाला गया, किंतु तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में बेकाबू होकर सड़क से नीचे पलटा पत्थरों से भरा डंपर, चालक को आई चोटें

​मृतकों की पहचान:

  • ​प्रेमा देवी (42 वर्ष)
  • ​कल्पना आर्या (19 वर्ष)
  • ​मनीष कुमार (18 वर्ष)

​हादसे के वक्त गुलाब राम मकान के बाहरी कमरे में सो रहे थे, जिसके कारण वे बाल-बाल बच गए और पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन द्वारा अग्रिम कानूनी एवं आपदा राहत की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।