Anchal
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा स्टैण्डर्ड दूध अब हरे पौली पैक में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जायेगा तथा इसके साथ जल्द ही पर्यावरण संरक्षण हेतु आंचल पौलीथीन वापसी योजना चलाई जायेगी।

उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा ने बताया कि एफएसएसआई मानको के चलते नैनीताल जनपद सहित पूरे प्रदेश में आंचल स्टैण्डर्ड “शक्ति“ दूध अब लाल पौली पैक के स्थान पर हरे पौली पैक में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जायेगा। पुराने पोली स्टॉक के चलते अभी एक लीटर पैकिंग साइज का स्टैण्डर्ड दूध लाल रंग के पौली में ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध करया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बाजार में मिलावट का खेल चल रहा है कई ब्रांड आंचल से मिलता जुलता नाम रखकर मार्केट में दूध की बिक्री कर रहे हैं जिसे देखते हुए दुग्ध संघ द्वारा उक्त पैकिंग बदलने का निर्णय लिया गया, साथ ही आंचल दूध की पैकिंग कलर को लेकर उपभोक्ताओं में किसी तरह की कोई भ्रान्ति न हो इसलिए संघ प्रबन्धन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। वही बोरा ने कहा कि पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र ही जनपद में आंचल दूध पौलीथीन वापसी योजना चलाई जायेगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही बाजार में बढते व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए आंचल ब्रान्ड का अधिकाधिक प्रचार प्रसार भी होगा।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:दुग्ध उत्पादकों के हितों पर मंथन, प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad