ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, हरिद्वार 

जनपद के भगवानपुर कस्बा पुलिस ने स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए दो लडकियों को आजाद कराया। जबकि मैनेजर सहित दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं स्पा सेंटर का मालिक बिट्टू गुर्जर निवासी कस्बा भगवानपुर फरार है। स्पा सेंटर भगवानपुर थाना क्षेत्र में कोहिनूर नाम से खुला था। पुलिस को जिस्मफरोशी की भनक लगी तो कार्रवाई की गई।

भगवानपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि एक लडकी को यूपी के शाहजहांपुर से लाया गया था जबकि दूसरी लडकी ग्रेटर नोएडा से लाई गई थी। दोनों को नौकरी देने का नाम का झांसा दिया गया और बाद में उन्हें सेक्स रैकेट में धकेल दिया गया। पुलिस दोनों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

प्रवीण चौधरी पुत्र औघड़ राम निवासी ग्राम खेवाड़ा थाना खेवडा जिला पाली राजस्थान ग्राहक, नासिर पुत्र ताहिर निवासी खेलपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार ग्राहक. शिवा पुत्र मुकेश निवासी दयानंद नगर थाना शामली जनपद शामली मैनेजर पुलिस को मौके से कंडोम व अन्य आपत्तिजनक समान भी बरामद हुआ है।