खबर शेयर करें -

इंदिरा नगर २nd (दानू स्कूल के पास)।

बीते कल दिनांक 12 जून 2026 को इंदिरा नगर सेकंड स्थित दानू स्कूल के पास एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक बाहरी व्यक्ति द्वारा परचून की दुकान पर सरेआम दवाइयां बेचने का खेल सोशल मीडिया पर उजागर हुआ है। स्थानीय जागरूक समाजसेवियों ने सजगता दिखाते हुए इस पूरी मुहिम को उठाया और इसका वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दिया, जिसकी क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।

बिना ट्रेड, बिना GST नंबर के बेच रहा था दवाइयां

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान ‘कासिम’ के रूप में हुई है, जो एक बाहरी निवासी है। वह बिना किसी मेडिकल सर्टिफिकेट, परमिशन, ट्रेड नंबर या जीएसटी नंबर के परचून की दुकान पर धड़ल्ले से दवाइयां बेच रहा था। स्थानीय लोगों को शक है कि दवा बेचने की आड़ में कहीं यह व्यक्ति किसी अन्य अवैध गतिविधि में तो संलिप्त नहीं है? जब जागरूक नागरिकों ने उससे पूछताछ की और पहचान पत्र मांगा, तो वह अपना आधार कार्ड तक दिखाने में नाकाम रहा। पकड़े जाने के डर से वह स्थानीय लोगों को ₹100 का लालच देकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश भी कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  🚨 अंकिता केस की आंच: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, वायरल ऑडियो-वीडियो बना वजह

प्रशासनिक सुस्ती: 112 ने नहीं उठाया फोन!

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार प्रेम सिंह दानू भी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें केवल आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करने की सलाह दी गई। हैरान करने वाली बात यह रही कि संकट के समय 112 नंबर पर की गई कॉल को किसी ने उठाया तक नहीं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: (बड़ी खबर) बैरागीवाला में खूनी संघर्ष; भाजपा नेता की हत्या के बाद भारी बवाल, पुलिस बल तैनात

 दूसरा वीडियो जारी कर पूछे तीखे सवाल

प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये से नाराज होकर आज इस मुहिम को उठाने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर फिर वीडियो सार्वजनिक किया है। उन्होंने सीधे तौर पर सिस्टम से सवाल पूछा है कि, “आखिर जनता किस अधिकारी को फोन करे जिससे समस्या का तुरंत समाधान हो? अगर कोई बाहरी व्यक्ति गाँव या कस्बे में किसी बड़ी अवैध गतिविधि या अनहोनी को अंजाम देकर फरार हो जाएगा, तो क्या जनता केवल फोन ही मिलाती रह जाएगी?”

‘अग्रसर भारत’ की जनता से अपील: मेडिकल स्टोर से ही लें दवा

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: सेवा व सुशासन के 12 वर्ष: बिंदुखत्ता में भव्य कार्यक्रम आयोजित

गलत या बिना डॉक्टर की पर्ची की दवाइयां सेहत के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। अगर ऐसी किसी अवैध दवा से कोई रिएक्शन हो जाता है, तो ये बाहरी व्यक्ति दवा बेचकर रफूचक्कर हो जाते हैं और खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। जागरूक नागरिकों और फार्मासिस्टों का भी यही कहना है कि दवा हमेशा डॉक्टर की सलाह पर, किसी अधिकृत मेडिकल स्टोर या रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट से ही खरीदें, ताकि आपातकाल में सही राय या रिएक्शन रोकने की दवा मिल सके।

​स्थानीय समाजसेवियों और अग्रसर भारत न्यूज़ की प्रशासन से पुरजोर मांग है कि ऐसे मामलों को संज्ञान में लिया जाए, उत्तरदायी अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक किए जाएं और बिना वेरिफिकेशन घूम रहे इन बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों पर तुरंत सख्त लगाम लगाई जाए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad