breaking news
खबर शेयर करें -

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में एक सिरफिरे युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। रिश्ते की भाभी द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज होकर युवक ने उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली यह पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।

​टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और ले ली जान

​मूल रूप से अरांव के वामई गांव निवासी रति देवी का अपने पति सुमित कुमार से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह पिछले पांच महीने से अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को रति अपनी मां पिंकी देवी के साथ कानूनी राय लेने शिकोहाबाद आई थी। शाम का समय होने के कारण वह यादव कॉलोनी में अपनी मां की सहेली पुष्पलता के घर रुकी हुई थी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं (बड़ी खबर) सांसद अजय भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर रिबन काटकर किया लोकार्पण, नगर के प्रवेश मार्गों को मिला नया व आकर्षक स्वरूप

​तभी रति के पति का फुफेरा भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक फोन से लोकेशन ट्रेस कर वहां पहुंच गया। उसने रति पर पति को तलाक देकर खुद से शादी करने का दबाव बनाया। जब रति और उसकी मां ने साफ मना कर दिया, तो आरोपी विराज डेढ़ साल के मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया। घर से महज 50 मीटर दूर सुनसान सड़क पर ले जाकर उसने बच्चे को आठ बार जमीन पर पटका, जिससे मौके पर ही उसकी जान निकल गई। इसके बाद वह शव को घर के दरवाजे पर फेंककर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' से गूंजा बिंदुखत्ता का कार रोड: कांग्रेसियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

​पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बच्चे की नानी की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू की। शनिवार रात करीब 8:30 बजे भुड़ा भरतरा सड़क पर पुलिस ने आरोपी को घेर लिया।

​”आरोपी विराज को भुड़ा भरतरा रोड पर हुई एक पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसके खिलाफ हत्या की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”

आदित्य लांगेह, एसएसपी (SSP)

 

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

​मासूम को रास्ते का रोड़ा समझता था हत्यारा

​जांच में सामने आया है कि रति देवी की शादी फरवरी 2024 में हुई थी और उन्होंने 3 नवंबर 2024 को बेटे आरव को जन्म दिया था। सिरफिरा विराज रति से एकतरफा प्यार में अंधा हो चुका था और वह मासूम बच्चे को अपने रास्ते का रोड़ा समझ रहा था, जिसके चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश और शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad