ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पंजाब किंग्स ने एक रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 5 रनों से हरा दिया. आखिरी ओवर्स में राजस्थान को 16 रन बनाने थे, लेकिन वह 9 रन ही बना सकी. आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कुरेन ने यह आखिरी ओवर फेंका था. चार विकेट लेने वाले नाथन एलिस प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

सिटी मजिस्‍ट्रेट के सामने हिन्दू कार्यकर्ता ने इमाम को जड़ा थप्‍पड़, पुलिस ने कार्रवाई कर 40 लोगो को किया गिरफ्तार 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में पंजाब किंग्स की जीत का सिलसिला जारी है. बुधवार (5 अप्रैल) को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रनों से हरा दिया. पंजाब किंग्स की जीत में सैम कुरेन का अहम रोल रहा जिन्होंने मैच का आखिरी ओवर डाला.

देखा जाए तो यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा. आखिरी तीन ओवर्स में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 53 रन बनाने थे. आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर सैम कुरेन ने 18वां ओवर फेंका जिसमें ध्रुव जुरेल और शिमरॉन हेटमेयर ने मिलकर 19 रन बना डाले. अब समीकरण राजस्थान रॉयल्स के लिए थोड़ा आसान हो गया था और उसे दो ओवरों में 34 रन बनाने थे.

वन दरोगा भर्ती धांधली में परीक्षा केंद्र संचालक गिरफ्तार, अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर कराई थी नकल

कप्तान शिखर धवन ने अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी मोर्चे पर लगाया. अर्शदीप सिंह का ये ओवर काफी महंगा साबित हुआ और कुल 18 रन इस ओवर में आए. आखिरी ओवर में राजस्थान को 16 रन चाहिए थे और वह मुकाबले को जीतने की स्थिति में भी आ गई थी. शिखर धवन ने सैम कुरेन से ही आखिरी ओवर करवाने का फैसला किया, जो 18वें ओवर में काफी महंगे साबित हुए थे.

सैम कुरेन ने उस आखिरी ओवर की पहली दो गेंदों पर सिर्फ तीन रन दिए. फिर अगली गेंद पर हेटमेयर दूसरा रन लेने के चक्कर में शाहरुख खान के थ्रो पर रन-आउट हो गए. अब आखिरी तीन गेंदों पर 12 रनों की दरकार थी, लेकिन ध्रुव जुरेल और जेसन होल्डर छह ही रन बना पाए और पंजाब ने मैच जीत लिया.

जेई भर्ती पेपर लीक में शामिल सभी 61 अभ्यर्थियों पर पांच साल का प्रतिबंध, आयोग की सभी परीक्षाओं से किया निष्कासित

आखिरी ओवर का रोमांच : 

19.1 ओवर- 1 रन

19.2 ओवर- दो रन

19.3 ओवर- एक रन + विकेट

19.4 ओवर- 1 रन (लेग बाई)

19.5 ओवर- एक रन

19.6 ओवर- चार रन

सैम कुरेन को मिली थी रिकॉर्डतोड़ कीमत

इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कुरेन को आईपीएल 2023 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कीमत चुकाकर अपनी टीम में शामिल किया था. इसके साथ ही सैम कुरेन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए थे. सैम कुरेन के बाद आईपीएल के सबसे महंगे प्लेयर कैमरन ग्रीन हैं. ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था.

Twitter से नीली चिड़िया गायब! अब Elon Musk ने ‘डॉगी’ को बनाया ट्विटर का नया Logo

ऐसा रहा पंजाब-राजस्थान का मुकाबला

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स ने चार विकेट खोकर 197 रन बनाए. कप्तान शिखर धवन ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं दूसरे ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 60 रनों की पारी खेली. प्रभसिमरन ने 34 गेंदों की पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से जेसन होल्डर ने दो विकेट हासिल किए.

जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम सात विकेट पर 192 रन ही बना सकी. राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली. वहीं शिमरॉन हेटमेयर ने 36 और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 32 रनों का योगदान दिया. प्लेयर ऑफ द मैच रहे नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. वहीं अर्शदीप सिंह को दो सफलताएं हासिल हुईं.

देहरादून पहुंचा भारत-चीन सीमा पर शहीद टीकम का पार्थिव शरीर, परिवार में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad