ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं सड़कों पर बेसहारा घूम रहे मवेशियों की चपेट में आकर एक और व्यक्ति की जान चली गई है। घटना हल्दूचौड़ सोयाबीन – फैक्ट्री के पास हुई,

जब – मंगलवार देर शाम हल्द्वानी से लालकुआं को आ रहे – बाइक सवार दो युवक सड़क पर खड़े सांड से लवी नेगी टकरा गए, जिससे एक की मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार शाम पुराना बिंदुखेड़ा बिंदुखत्ता निवासी युवक 18 वर्षीय लवी नेगी पुत्र आनंद नेगी व 17 वर्षीय हिमांशु रावत पुत्र तारा रावत बाइक से हल्द्वानी से लालकुआं आ रहे थे। हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला

के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सड़क पर खड़े सांड से टकरा गई। हादसे में हेलमेट पहने होने के वाबजूद लवी व हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल युवकों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने लवी नेगी को मृत घोषित कर दिया, जबकि हिमांशु का उपचार किया जा मृतक लवी अपने घर का स्वजन रहा है। इकलौता चिराग था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो गई है।

युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है, जबकि मां बार-बार बेसुध हो रही है।। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हल्द्वानी से कालेज का फार्म लेकर घर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो कंटेनरों से 96.875 घनमीटर लकड़ी बरामद, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज

सात महीने में सात लोग गंवा चुके हैं जान, आधा दर्जन घायल

22 फरवरी 2023 को बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर निवासी मनोज जोशी (32 वर्ष) की सांड से टकराने से मौत

फरवरी में बिंदुखत्ता के पूर्वी घोड़ानाला निवासी रामस्वरूप (75 वर्ष) की सांड के हमले में मौत

27 अप्रैल को बिंदुखत्ता में धारचूला निवासी योगेश (25 वर्ष) पर सांड के हमले में मौत। हमले में सांड की सींग युवक के पेट के आर-पार हो गई थी। वहीं उसके साथ स्कूटी में बैठा युवक पुष्कर घायल हो गया था

25 मई को हैड़ागज्जर गोरापड़ाव निवासी कुंदन सिंह बिष्ट उर्फ कमल (31 वर्ष) की गाय से टकराने से मौत

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

15 जुलाई को शांतिपुरी से लालकुआं आ रहे बाइक सवार वीरेंद्र सिंह (33 वर्ष) टीपी नगर के पास सांड से टकराकर सड़क पर गिरा, पीछे से आ रही कार के रौंदने से उसकी मौत

 

11 अगस्त को शांतिपुरी वैरियर पर वन आरक्षी कैलाश भाकुनी (32 वर्ष) की सांड से टकराने से मौत

21 अगस्त को गौलापार कुंवरपुर निवासी अखिलेश नेगी (28 वर्ष) की कार सांड से टकराने से पलट गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

और आज बिंदुखत्ता के आनंद नेगी के घर के इकलौते चिराग लवी नेगी की सांड के टकराने से मौत हो गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad