ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड बोर्ड ने पहली बार परीक्षाफल सुरक्षा परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के लिए 15 जून से 7 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद पहली बार परीक्षाफल सुरक्षा परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। आठ सितंबर को शिक्षा निदेशालय देहरादून में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 22801 विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित करेंगे।

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

उत्तराखंड बोर्ड ने पहली बार परीक्षाफल सुरक्षा परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के लिए 15 जून से 7 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। हाईस्कूल में दो विषय और इंटरमीडिएट में एक विषय में ही विद्यार्थी आवेदन कर सकते थे। हाईस्कूल में 13587 विद्यार्थी पंजीकृत हुए और 13148 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम

इंटरमीडिएट में 10119 विद्यार्थियों में 9653 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 22801 विद्यार्थियों का परीक्षाफल आठ सितंबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा में ऊधमसिंह नगर से सभी अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि सुधार परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी परीक्षाफल जारी होने के दस दिन बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad