ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। मोटाहल्दू बाइपास पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र के ग्राम गल्ली, पोस्ट कफलनी निवासी महेंद्र कुमार (22) पुत्र किशन राम के रूप में हुई है। महेंद्र करीब चार महीने पहले रोजगार की तलाश में हल्द्वानी आया था और रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में कुक का काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें -  खटीमा में दोस्त ने ही की 20 वर्षीय युवक की हत्या, नशे के इंजेक्शन को लेकर हुआ था विवाद; गटर से बरामद हुआ शव

जानकारी के अनुसार, महेंद्र बाइक से रामपुर रोड की ओर से मोटाहल्दू बाइपास होते हुए बरेली रोड की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक मकान के बाहर लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  48 घंटे से ज्यादा हिरासत में रहे सरकारी कर्मचारी तो स्वतः होंगे निलंबित, सुप्रीम कोर्ट के फैसले में स्पष्ट हुआ नियम

घटना की सूचना मिलने पर टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान उसके बड़े भाई बसंत कुमार ने की।

यह भी पढ़ें -  Bank Holiday: 11 नवंबर को इन 6 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों घोषित किया अवकाश

इस हादसे ने परिवार की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया। परिजनों के मुताबिक, दोनों भाइयों की शादी तय हो चुकी थी और घर में एक साथ विवाह की तैयारियां चल रही थीं। महेंद्र की शादी भी तय हो गई थी, लेकिन इस हादसे ने परिवार के सपनों और खुशियों को मातम में बदल दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।