breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

मल्लीताल क्षेत्र में रविवार की देर रात दो पर्यटक खाई में गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पर्यटकों को खाई से सकुशल निकाला। इसके बाद वह अपने घर के लिए रवाना हो गए।

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कारवाई, वन दरोगा व आरक्षी को हटाया गया

मल्लीताल क्षेत्र में रविवार की देर रात दो पर्यटक खाई में गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पर्यटकों को खाई से सकुशल निकाला। इसके बाद वह अपने घर के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

यूपी के हापुड़ निवासी देव शर्मा और मुकेश कुमार नैनीताल घूमकर घर जा रहे थे। मल्लीताल धामपुर बैंड के पास उन्होंने कार रोकी और लघुशंका के लिए सड़क किनारे गए। अंधेरा होने पर वह खाई में गिर गए। दोनों ने मदद के लिए शोर मचाया तो कार में बैठा तीसरा दोस्त बाहर आया, जहां उसे अंधेरे में कुछ भी नहीं दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

खाई से अपने दोस्तों की आवाज सुनने पर उसने 112 नंबर पर फोन कर मदद मांगी। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएसआई दीपक बिष्ट, आरक्षी राकेश जोशी और दीपक बवाड़ी ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पर्यटकों को सकुशल खाई से बाहर निकाल लिया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि खाई से निकालने के बाद तीनों पर्यटक अपने घर वापस लौट गए।

कैबिनेट मंत्री का बयान – वन भूमि पर अवैध रूप से बने मंदिर, मस्जिद और मजार सब टूटेंगे, 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad