ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता।

हरेला पर्व के पावन अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी बिंदुखत्ता मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशाल वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष  नवीन सिंह पपोला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज को प्रकृति संरक्षण और जन-जागरूकता का सशक्त संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

​इस गरिमामयी अवसर पर संगठन के विभिन्न दायित्वधारियों और प्रभारियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री पूरन बोरा, मंत्री  हरीश लाल, कोषाध्यक्ष हरेंद्र रौतेला, सोशल मीडिया प्रभारी  विपिन गिरी गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कोरंगा, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण खड़ायत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंभूनाथ गोस्वामी, किसान मोर्चा अध्यक्ष कैलाश जोशी एवं अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नंदकिशोर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

​इनके साथ ही युवा मोर्चा महामंत्री योगेश कुमार, महिला मोर्चा महामंत्री कविता दानू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपा भट्ट, विमला देवी, शक्ति केंद्र संयोजक मोहन शर्मा, और वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण जग्गी व गुलाब सिंह कार्की सहित विभिन्न बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

​कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके सुरक्षित संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।