खबर शेयर करें -

₹1 लाख की सुपारी देकर दंपति पर हमला, हरिद्वार पुलिस ने दो बदमाशों को तमंचे सहित दबोचा

हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपारी किलिंग की साजिश में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से तमंचा बरामद किया गया है। खुलासे में सामने आया है कि 21 अगस्त 2025 को नारसन खुर्द क्षेत्र में बाइक सवार दंपति पर नकाबपोश बदमाशों ने बलकटी से हमला किया था, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। यह हमला पुरानी रंजिश के चलते ₹1 लाख की सुपारी देकर कराया गया था।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

पुलिस ने मामले की तफ्तीश के दौरान सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले और गहन सुरागरसी की। जांच में पता चला कि इस पूरी वारदात की साजिश राजा नामक व्यक्ति द्वारा रची गई थी, जिसने ₹1 लाख देकर आरोपियों से हमला करवाया था। पुलिस अब षड्यंत्र में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर पुत्र लाला निवासी लिब्बरहेडी, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार और नौमान पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला झोझगान, थाना पुरकाजी के रूप में हुई है। समीर के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत

हरिद्वार पुलिस ने कहा है कि जिले में अपराध और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad