खबर शेयर करें -

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र निवासी एक युवक को युवतियों का सिगरेट पीते हुए वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। खबर युवतियों के स्वजनों तक पहुंची तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया। कई आरोप लगाते हुए उसे कोतवाली ले गए। पुलिस ने युवक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग, 27 सितंबर को प्रस्तावित है बड़ा आंदोलन; चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

जानकारी के मुताबिक मल्लीताल निवासी एक युवक ने उसकी दोस्त दो युवतियों का सिगरेट पीते हुए वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद युवक के दोस्तों के पास से खबर युवतियों के स्वजनों तक पहुंच गई। युवक के मोबाइल से वीडियो बरामद हुआ तो युवतियों के स्वजन युवक पर उनकी बेटियों को बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली आ गए।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं-बिंदुखत्ता:द न्यू स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र कनिष्क जोशी ने राज्य स्तरीय तैराकी में लहराया परचम, जीते 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक

साथ ही पुलिस से युवक पर कार्रवाई करने की बात करने लगे। पुलिस ने युवतियों व युवक की काउंसलिंग की। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि रुकुट कंपाउंड निवासी फैजान के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई है। साथ ही युवतियों व उनके स्वजनों को काउंसलिंग कर घर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बड़ा हादसा: 6 साल के बेटे के सामने कोसी नदी में बह गए सेना के नायब सूबेदार, 3 किमी दूर मिला शव

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad