खबर शेयर करें -

देहरादून: विजिलेंस की टीम ने आज एक बार फिर बड़ा एक्शन लेते हुए वरिष्ठ सहायक, महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड देहरादून को 6,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. विजिलेंस की टीम द्वारा आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की जारी है. साथ ही अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे स्टूडियो से शक्तिफार्म तक ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, POCSO में केस दर्ज

स्वास्थ्य विभाग का वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार: बताया जा रहा है कि पीड़ित ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज करायी थी कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति (Medical reimbursement) के भुगतान के लिए वरिष्ठ सहायक, महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड देहरादून द्वारा 8,500 की रिश्वत की मांग की गयी थी. पीड़ित के अनुसार इसमें से पहले 2,500 रुपए अधिकारी को दे दिए गये थे. उसके बाद पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था.

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज

मेडिकल रिएंबर्समेंट के लिए मांग रहा था रिश्वत: विजिलेंस की टीम द्वारा पीड़ित की शिकायत पर जांच पड़ताल की गई. शिकायत सही पाए जाने पर आज मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड देहरादून में तैनात आरपी वरिष्ठ सहायक को 06 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है. साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके आवास की तलाशी ली जा रही है. अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है.