खबर शेयर करें -

देहरादून। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जयंती की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने नवनिर्माण और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा का स्मरण करते हुए राज्य के विकास में योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों, कारीगरों और श्रमिकों के समर्पण की सराहना की।

यह भी पढ़ें -  विश्वकर्मा जयंती पर नैनीताल पुलिस ने की शस्त्रों और उपकरणों की पूजा, SSP ने कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का दिया संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती प्रदेश के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रनिर्माताओं के सम्मान का अवसर है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों में शिल्पियों, कारीगरों और श्रमवीरों का योगदान महत्वपूर्ण है।

कुशल मानव संसाधन को बताया विकास की अहम ताकत

सीएम धामी ने कहा कि आधुनिक और तकनीकी दौर में कुशल मानव संसाधन किसी भी राज्य और देश की महत्वपूर्ण शक्ति है। राज्य सरकार कारीगरों, श्रमिकों और युवाओं को कौशल विकास के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी को जन्मदिन पर दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने दी शुभकामनाएं, नेतृत्व और जनसेवा के प्रयासों की सराहना

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर निर्माण क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग और तकनीकी नवनिर्माण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया जाए। उन्होंने कहा कि सामूहिक भागीदारी और जिम्मेदारी के साथ राज्य एवं देश के समग्र विकास में योगदान दिया जा सकता है।