ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

चर्चा है कि दोनों के परिजन शादी करने से इंकार कर रहे थे। इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है। एक प्रेमी युगल ने प्लास्टिक के सेलोटेप से अपने हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगा दी। दोनों को छलांग लगाता देख लोगों ने सूचना पास में ही स्थित जल पुलिस चौकी को दी। जल पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

युवती की हालत गंभीर देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, चर्चा है कि दोनों के परिजन शादी करने से इंकार कर रहे थे। इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया है।

छलांग लगाने से पहले आराम से बैठकर कर रहे थे बातें

मंगलवाार की दोपहर एक युवक और युवती सोलानी पार्क के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार, यहां पर दोनों काफी देर तक बैठकर आपस में बाचतीत करते रहे। इस बीच दोनों ने एक साथ अपने-अपने दाएं हाथ सेलाटेप से बांध लिए और गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला।

युवती हायर सेंटर रेफर

युवती की हालत खराब होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि युवती रुड़की और युवक कासगंज लखनऊ का रहने वाला है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad