खबर शेयर करें -

जवाहर नगर के समीप ग्राम इंद्रपुर स्थित एक खेत में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

बंद मकान में मिले मां और तीन बच्चों के सड़े-गले शव, शवों से आ रही दुर्गंध से हुआ खुलासा

जवाहर नगर के समीप ग्राम इंद्रपुर स्थित एक खेत में महिला का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें -  💥 हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर! बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की दर्दनाक मौत 🚨 पीछे से मारी जोरदार टक्कर,

शुक्रवार की सुबह को किच्छा कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर विश्वविद्यालय से सटे ग्राम इन्द्रपुर स्थित श्मशान घाट के पास स्थित एक खेत में लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच उम्र की महिला का शव राहगीरों द्वारा पड़ा देखा गया।

शव के खेत में पड़े होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों का हुजूम मौके पर लग गया। उधर, सूचना पर किच्छा कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: प्रतिष्ठित होटल के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कीटनाशक गटकने से मचा हड़कंप

हालांकि, शव किसका है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शव खेत से बरामद हुआ है। महिला के शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया है। जांच के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों द्वारा उक्त सुनसान इलाके में महिला को ले जाकर उसके गले को दुपट्टे से घोटा जाना प्रतीत हो रहा है.

यह भी पढ़ें -  🔥 उत्तराखंड में बड़ा फैसला! दशकों से वन भूमि पर बसे लोगों को मिलेगा भूमिधरी अधिकार

नशा देकर काटा युवक का प्राइवेट पार्ट, युवती समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

घटनास्थल पर देखने से आशंका जताई जा रही है कि महिला से कुछ लोगों की झड़प हुई, और मृतका का सिर जमीन में जोर से दबाया गया, तथा उसका गला दुपट्टे से घोटे जाने जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad