ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

टनकपुर। चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग के समीपवर्ती ग्राम सभा सुखीढांग (सेतीचौड़ धूरा) निवासी एक युवक की पंजाब में हुए भीषण अग्निकांड में दर्दनाक मौत हो गई। 30 वर्षीय मृतक की पहचान तुलसी दत्त जोशी पुत्र विद्याधर जोशी के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही सुखीढांग क्षेत्र और उनके पैतृक गांव धूरा में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज: मुख्यमंत्री से ठोस आश्वासन न मिलने पर हल्द्वानी में महारैली की तैयारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

​प्राप्त विवरण के अनुसार, पंजाब के फिरोजपुर स्थित ‘नैवेद्यम स्वीट्स एंड बेकर्स’ प्रतिष्ठान में बुधवार सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कुछ लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन वहां कार्यरत तुलसी दत्त जोशी आग की लपटों से घिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

​दमकल विभाग ने बरामद किया शव

स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया, तब तक युवक की मृत्यु हो चुकी थी। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल से शव बरामद कर पुलिस की सहायता से उसे स्थानीय सिविल अस्पताल के शवगृह (मोर्चरी) में रखवाया। पंजाब प्रशासन द्वारा घटना की आधिकारिक सूचना चम्पावत में मृतक के परिजनों को दे दी गई है। इस दुखद समाचार के बाद से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।