ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, हल्द्वानी 

राज्य के हल्द्वानी शहर में पुलिस द्वारा सीज किए गए वाहनों पर सांपो ने अपना डेरा बना लिया है जिस कारण वाहनों की नीलामी नहीं हो पा रही है। बता दें की यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस चालान के साथ वाहन सीज करने की कार्रवाई करती है। कई मामलों में चालान इतना भारी भरकम होता है कि लोग पुरानी बाइक छुड़ाने के बजाए नई खरीदना पसंद करते हैं। इससे थाना-चौकियों में सीज वाहनों का जमावड़ा लग जाता है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

 

बता दें की हल्द्वानी शहर के थाना चौकियों में सीज किए गए इतने वाहन जमा हो गए हैं कि उन्हें रखने के लिए अब जगह तक नहीं बची है। मजबूरन पुलिस को इन वाहनों को अग्निशमन विभाग कार्यालय के पीछे खाली पड़ी भूमि पर शिफ्ट करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने वाहनों को शिफ्ट तो कर दिया, लेकिन नीलामी करना भूल गया।

 

बता दें कि बाइकें घनी झाड़ियों से ढक गई हैं। झाड़ियों और बाइकों के बीच सांपों ने अपना बसेरा बना लिया है। इस खतरे के बीच अब कबाड़ कारोबारी भी बाइक उठाने को तैयार नहीं है। इससे बाइकें पड़े-पड़े जंग खाकर बर्बाद हो रही हैं तय समय सीमा बीतने के बाद पुलिस सीज वाहनों की नीलामी कर देती है। लेकिन हल्द्वानी में सांपों की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

 

साथ ही बता दें की पुलिस प्रशासन का दावा है कि हर छह माह में बाइकों की नीलामी की जाती है, लेकिन अग्निशमन कार्यालय के पीछे रखी बाइकों की हालत को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि इनको लंबे समय से देखा भी नहीं गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

 

आपको बता दें की हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी ने बताया की वाहनों की हर छह माह में नीलामी करने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन कार्यालय के पीछे रखे वाहनों को भी जल्द नीलाम किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad