खबर शेयर करें -

शादी समारोह से घर लौट रहे केबल संचालक के बेटे की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक और उसके साथी बुरी तरह घायल हो गए।

कोरोना अपडेट – उत्तराखंड में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, 19 व्यक्ति और मिले कोरोना संक्रमित 

शादी समारोह से घर लौट रहे केबल संचालक के बेटे की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक और उसके साथी बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -  ​हल्द्वानी: सड़क पर बेल्ट लहराकर हुड़दंग मचाने वाले 4 गिरफ्तार, दो वाहन सीज

टीपीनगर चौकी क्षेत्र के आनंदपुर स्थित करायल चतुर सिंह निवासी उमंग खड़का (26) पुत्र खड़क सिंह खड़का बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ कार चलाकर शादी समारोह से घर लौट रहा था। तभी फूलचौड़ को जाने वाले मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर उमंग की कार पलट गई।

यह भी पढ़ें -  'भारत माता की जय' से गूंजा बिंदुखत्ता का कार रोड: कांग्रेसियों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

हादसे की सूचना पर पहुंची टीपीनगर चौकी पुलिस घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उमंग को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, बेस अस्पताल में भर्ती; नशे के विरोध पर रंजिश का आरोप

अन्य घायलों की स्थिति में सुधार होने के बाद पुलिस के मुताबिक उन्हें घर भेज दिया गया है। उमंग दो भाइयों में छोटा था और पिता के केबल संचालन के कारोबार में हाथ बंटाता था।

प्रेमिका से वीडियो कॉल के दौरान फंदे पर झूल गया छात्र, छात्र की हुई तत्काल मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad