ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं। टांडा के जंगल में जंगली हाथियों के झुंड की गतिविधि के चलते सोमवार सुबह रेल यातायात बाधित हो गया। हाथियों द्वारा रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े एक विशालकाय पेड़ को गिरा देने से 33 हजार केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते लालकुआं-गूलरभोज रेलखंड पर चार घंटे से अधिक समय तक रेल संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान पांच ट्रेनों को अलग-अलग स्थानों पर रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी और लालकुआं के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत, बिल सुधार से लेकर स्मार्ट मीटर की शिकायतों तक होगा समाधान

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब आठ बजे लालकुआं से लगभग पांच किलोमीटर दूर लालकुआं-गूलरभोज रेलखंड के बीच टांडा के घने जंगल में हाथियों के झुंड ने रेलवे पटरी के किनारे खड़े एक विशालकाय पेड़ को गिरा दिया। पेड़ की भारी डाल सीधे 33 हजार केवी की विद्युत लाइन पर जा गिरी, जिससे बिजली के तार टूट गए और रेल परिचालन ठप हो गया।

अचानक हुए इस हादसे के कारण लालकुआं से गूलरभोज जा रही यात्री ट्रेन संख्या 65301 जंगल के बीच ही रुक गई। इसके अलावा ट्रेन संख्या 5401, 55311, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और मुरादाबाद से लालकुआं आ रही ट्रेन संख्या 55303 को भी अलग-अलग स्थानों पर रोकना पड़ा। एक साथ पांच ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर देहरादून में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान पुलिस से झड़प

घटना की जानकारी मिलते ही लालकुआं और काशीपुर से रेलवे की टीआरडी (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) टीमें मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने टूटे विद्युत तारों की मरम्मत का काम शुरू किया और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त कर दिया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे लालकुआं-गूलरभोज रेलखंड पर रेल संचालन दोबारा शुरू हुआ और प्रभावित ट्रेनों को रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे में पैर का पंजा हुआ अलग

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि घटना के कारण यात्रियों को कुछ घंटों तक असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि, रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए मरम्मत कार्य पूरा किया और दोपहर 12 बजे तक रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।