ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

गौला रोड पर शहीद स्मारक के समीप स्थित प्रेम ट्रेडर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में गत अर्धरात्रि भीषण आग लग गई। इस हादसे में डेढ़ सौ से अधिक स्कूटी और करोड़ों रुपये की इलेक्ट्रिक बैटरियां जलकर खाक हो गईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2 से 2:30 बजे शोरूम से बैटरियों के फटने की जोरदार आवाज़ें सुनाई दीं। पड़ोस में रहने वाले परिजनों ने तत्काल शोरूम स्वामी प्रेमनाथ पंडित और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

हल्द्वानी से पहुंचीं फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक शोरूम के अंदर रखी लगभग डेढ़ सौ इलेक्ट्रिक स्कूटियां और करीब 40 लाख की कीमत की बैटरियां जलकर राख हो गईं।

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

प्रेम ट्रेडर्स शोरूम में हुए इस अग्निकांड से एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान आंका गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।