खबर शेयर करें -

हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है. सभी बनभूलपुरा इलाके की रहने वाली हैं. इससे पहले हलद्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को 24 फरवरी को और उसके बेटे अब्दुल मोईद को पांच दिन बाद गिरफ्तार किया गया था. हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई थी और पुलिसकर्मियों और पत्रकारों समेत 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

उत्तराखंड पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा मामले में शुक्रवार को पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा में 8 फरवरी को पथराव, आगजनी और गोलीबारी की घटना हुई थी. इस मामले में कुल 89 गिरफ्तारियां हो गई हैं.

यह भी पढ़ें -  खटीमा की दलित बस्ती में पहुंचे सीएम धामी, ग्रामीणों के साथ किया भोजन

एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार की गई पांच महिलाएं शहनाज, सोनी, शमशीर, सलमा और रेशमा हैं. ये सभी बनभूलपुरा इलाके की रहने वाली हैं. हल्द्वानी हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई थी और पुलिसकर्मियों और पत्रकारों सहित 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे. दंगाइयों ने पथराव और आगजनी की थी. उन्होंने कई गाड़ियों और बनभूलपुरा पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया था.

24 फरवरी को हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार

एएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने आगे बताया कि  हलद्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को 24 फरवरी को और उसके बेटे अब्दुल मोईद को पांच दिन बाद गिरफ्तार किया गया था. बता दें कि इससे पहले हल्द्वानी नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए 8 फरवरी को हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के खिलाफ सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में वसूली का नोटिस जारी किया था.

यह भी पढ़ें -  चोरगलिया से तीन छात्राएं लापता, काठगोदाम स्टेशन से ट्रेन में बैठने का CCTV में खुलासा

मलिक का बगीचा में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला

यह वसूली नोटिस कुल 2.44 करोड़ रुपये का था, जिसमें मलिक के समर्थकों पर ‘मलिक का बगीचा’ में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला करने और नगर निगम की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है.

यह भी पढ़ें -  गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, उत्पादकों को 22 लाख का बोनस

क्या है हल्द्वानी हिंसा?

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मालिक के बगीचा पर बने अवैध मदरसों और धार्मिक स्थल को तोड़ने के दौरान भारी बवाल मचा था, जिसके बाद इलाके में भारी हिंसा हुई थी. इस हिंसा में कई लोगों की मौत हुई थी, जबकि 100 से ज्यादा गाड़ियों को उपद्रवियों ने फूंक दिया था. इसके बाद प्रशासन ने सख्ती करते हुए पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया था. हिंसा में कई पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad