खबर शेयर करें -

नौ सितंबर को प्रेमिका और उसका भाई कपिल को हरिद्वार से लेकर मसूरी आए। तीनों एक कमरे में सो गए। सुबह करीब चार बजे जब कपिल गहरी नींद में सो गया तो भाई ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी।

मसूरी में हाल ही में हुई यूपी पुलिस के एसआई के बेटे कपिल की हत्या के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। प्यार में धोखा मिलने पर कपिल की प्रेमिका ने ही अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपी कपिल की प्रेमिका और उसके सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता: दिन-दहाड़े दुस्साहस: बंद मकान को खंगालकर 12 तोला सोना और नकदी उड़ाए,

बता दें कि 10 सितंबर को मसूरी के भट्टा गांव के एक होम स्टे के कमरे में कपिल का शव मिला था। एक दिन पहले कपिल अपनी प्रेमिका कुदरत और उसके भाई अब्दुल्ला के साथ वहां आकर ठहरा था। कुदरत और कपिल काफी समय से एक दूसरे से प्यार करते थे। कुदरत का कहना है कि कपिल ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन कुछ समय पहले ही उसने कुदरत को मना कर दिया। कहने लगा कि शादी गह घरवालों की मर्जी से करेगा।

यह भी पढ़ें -  दवा दुकानों की हड़ताल से चरमरा सकती है सेहत! उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड:केमिस्टों से माँगा सहयोग, दिया आश्वासन

गहरी नींद में सोया तो रेत दिया गला

इस पर कुदरत गुस्सा हो गई और उसने अपने भाई को यह बात बताई। दोनों ने कपिल को मारने की योजना बना ली। नौ सितंबर को दोनों भाई बहन कपिल को हरिद्वार से उसकी गाड़ी में लेकर आए। तीनों एक कमरे में सो गए। सुबह करीब चार बजे जब कपिल गहरी नींद में सो गया तो अब्दुल्ला ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी। इसके बाद दोनों कपिल की कार लेकर हरिद्वार आ गए। यहां कार खड़ी करने के बाद वे दिल्ली चले गए।