ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं (संवाददाता):
जनपद के लालकुआं स्थित सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल परिसर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मिल के सीईओ अजय गुप्ता ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रगान के बाद “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

अपने संबोधन में सीईओ अजय गुप्ता ने कहा कि देश की समृद्धि, प्रगति और अखंडता के लिए त्याग, समर्पण, एकता और कड़ी मेहनत बेहद जरूरी है। उन्होंने हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को ऐतिहासिक करार देते हुए भारतीय सैनिकों के शौर्य और साहस को सलाम किया। उन्होंने चेताया कि भारत की तेज़ी से हो रही प्रगति से बाहरी ताकतें परेशान हैं, इसलिए हर देशवासी को सजग और सतर्क रहना होगा।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए

राष्ट्र निर्माण में उद्योगों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अजय गुप्ता ने आदित्य बिड़ला समूह के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह समूह आज भी राष्ट्र के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने मिल के कर्मचारियों से अपील की कि ईमानदारी और समर्पण से कार्य करके ही हम देश की तरक्की में योगदान दे सकते हैं।


#हैशटैग्स:
#Lalkuan #CentuaryPulpAndPaper #IndependenceDay79 #AjayGupta #OperationSindoor #AdityaBirlaGroup #RashtraNirman #Deshbhakti

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJANM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।